Home आवाज़ न्यूज़ बदरीनाथ धाम में लापता एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर का मामला, बीकेटीसी ने...

बदरीनाथ धाम में लापता एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर का मामला, बीकेटीसी ने दिए स्पष्टीकरण

0
🔊 खबर सुनें

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपों के बीच दान में मिली दो एंबुलेंस और एक टेंपो ट्रैवलर के लापता होने का मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इन सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने स्पष्ट किया कि एक एंबुलेंस वर्ष 2022 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग को दे दी गई थी, जबकि दूसरी एंबुलेंस 2016 में ही निष्प्रयोज्य हो चुकी थी। दोनों का पूरा विवरण समिति के रिकॉर्ड में दर्ज है।

रांगड़ ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर फिलहाल मरम्मत के लिए बदरीनाथ से देहरादून लाया गया है, इसलिए वह मौके पर उपलब्ध नहीं है।

लैपटॉप को लेकर भी सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा दिए गए सभी लैपटॉप का ब्योरा स्टॉक बुक में दर्ज है। किसी भी लैपटॉप के गायब होने की खबर गलत है।

मंदिर समिति ने कहा कि वह अपनी सभी परिसंपत्तियों का उचित अभिलेखीकरण और निगरानी करती है। प्रसारित हो रही जानकारियां भ्रामक हैं।

The post बदरीनाथ धाम में लापता एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर का मामला, बीकेटीसी ने दिए स्पष्टीकरण appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में भारी बारिश पुल के उपर बहा पानी बारिश से 15 लोगों की मौत
Next articleकौशांबी में लव अफेयर के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 16 वर्षीय लड़की घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।