बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों के बाद अब VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का भी खुलासा हुआ है।
मंदिर समिति के नियमों के अनुसार, केवल बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) ही पूजा और VIP दर्शन की फीस तय कर सकती है। लेकिन आरोपी पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल ने बिना बोर्ड के प्रस्ताव के VIP दर्शन के नाम पर प्रति भक्त 1,100 रुपये वसूले।
मई-जून में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद मंदिर समिति ने फ्री VIP दर्शन का सिस्टम जारी रखा था। इसके बावजूद अवैध वसूली की गई। पुजारियों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी।
BKTC के वाइस प्रेसिडेंट ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में VIP दर्शन फीस बढ़ाने का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था।
The post बद्रीनाथ में VIP दर्शन के नाम पर भी अवैध वसूली! प्रति भक्त लिए जा रहे थे 1100 रुपये? appeared first on Live Today | लाइव टुडे.



