Home आवाज़ न्यूज़ ‘कप्तान बनना कोई हैरानी की बात नहीं…’ श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास भरा...

‘कप्तान बनना कोई हैरानी की बात नहीं…’ श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास भरा बयान

0
🔊 खबर सुनें

भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टी20 टीम का कप्तान बनना उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।

अय्यर ने कहा, “सच कहूं तो मुझे कभी न कभी इसकी उम्मीद जरूर थी। मैंने पिछले आईपीएल में और जब भी देश के लिए खेलने का मौका मिला, अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी।”

उन्होंने आगे कहा, “बचपन में सिर्फ भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं, लेकिन अब कप्तानी करना सोने पर सुहागा जैसा है। यह मेरी मेहनत, परिवार और फैंस के सपोर्ट का नतीजा है।”

आईपीएल में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तानी में शानदार काम किया है। 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाया, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को 10 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया।

आज से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच हारने के बाद भारतीय टीम आज 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू करेगी।

The post ‘कप्तान बनना कोई हैरानी की बात नहीं…’ श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास भरा बयान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबड़ी खबर: जौनपुर के रोहित यादव ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को पछाड़कर बने दुनिया के नंबर 2 भाला फेंक खिलाड़ी!
Next articleगाजियाबाद: लग्जरी BMW से चोरी करते पकड़े गए शातिर चोर, करोड़ों के मोबाइल टावर उपकरण बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।