Home आवाज़ न्यूज़ रोटरी क्लब ने डॉ. बृजेश कुमार को ‘गोल्डन सेक्रेटरी अवॉर्ड’ से किया...

रोटरी क्लब ने डॉ. बृजेश कुमार को ‘गोल्डन सेक्रेटरी अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ | 

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं रोटरी क्लब में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने पर डॉ. बृजेश कुमार को प्रतिष्ठित ‘गोल्डन सेक्रेटरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें रोटरी क्लब के सचिव के रूप में उनके समर्पित कार्य, संगठनात्मक दक्षता तथा सामाजिक सेवा के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. बृजेश कुमार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों का है जिनके सहयोग और विश्वास से वे समाज सेवा के कार्यों को बेहतर ढंग से कर सके।

उन्होंने सभी शुभचिंतकों, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सक्रिय रहेंगे।

डॉ. बृजेश कुमार को मिले इस सम्मान पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, 19 किलो वाला अब ₹2,930 में उपलब्ध
Next articleमुंबई में भारी बारिश कई इलाकों में जलभराव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।