Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शाहगंज तहसील में लेखपाल संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Jaunpur News शाहगंज तहसील में लेखपाल संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ | शाहगंज (जौनपुर)

शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज तहसील परिसर स्थित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर भवन का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह भवन राजस्व प्रशासन को अधिक सुदृढ़ एवं जनसेवा को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे लेखपालों के कार्यों में सुविधा मिलेगी और आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव, प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, राजस्व निरीक्षक संजय राय, जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, तहसील मंत्री विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल, राजस्व कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleएलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा से पहले की ‘प्रथम पूजा
Next articleबदलापुर विधानसभा चुनाव 2012: सपा के ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने बड़ी जीत दर्ज की, बसपा के लालजी यादव को 16,193 वोटों से हराया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।