Home आवाज़ न्यूज़ सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: ‘गाजा पर भारत की...

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: ‘गाजा पर भारत की चुप्पी समझ से परे’

0
🔊 खबर सुनें

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर मोदी सरकार की “चुप्पी और निष्क्रियता” की आलोचना की है। उन्होंने एक लेख में कहा कि गाजा में बच्चों की मौत और चोटें दर्शाती हैं कि बच्चों को निशाना बनाना कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति है।

सोनिया गांधी ने लिखा कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले को “घृणित और अस्वीकार्य” बताते हुए भी इजरायल की जवाबी कार्रवाई “बर्बरता और क्रूरता” से भरी रही। उन्होंने इजरायल के नेताओं के बयानों को “नरसंहार की मंशा” वाला बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह चुप्पी न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है बल्कि राष्ट्रीय हित के हिसाब से भी समझ से परे है। सोनिया ने दावा किया कि इससे भारत अपने पारंपरिक सहयोगियों से दूर हुआ है और पाकिस्तान को क्षेत्र में कूटनीतिक जगह मिल गई है।

The post सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: ‘गाजा पर भारत की चुप्पी समझ से परे’ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकौशांबी में LPG टैंकर हादसा: डिवाइडर से टकराते ही टैंकर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति जिंदा जला
Next articleट्रंप अगले साल भारत आएंगे, मोदी के साथ रिश्ता शानदार: मार्को रुबियो
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।