Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड में बंदरों का आतंक: हमले से बचने भाग रही महिला तीसरी...

उत्तराखंड में बंदरों का आतंक: हमले से बचने भाग रही महिला तीसरी मंजिल से गिरी

0
🔊 खबर सुनें

खटीमा में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक महिला तीन मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गोटिया निवासी कमरजहां गुरुवार शाम घर की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। तभी छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले से बचने के चक्कर में महिला असंतुलित होकर नीचे गिर गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

खटीमा में बंदरों और लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। वन विभाग से शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल रहा है। मात्र दो महीने में यहां 25 से ज्यादा लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग बंदरों को पकड़कर आबादी से दूर भेजने की मांग कर रहे हैं।

The post उत्तराखंड में बंदरों का आतंक: हमले से बचने भाग रही महिला तीसरी मंजिल से गिरी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछुट्टियां खत्म गुरु जी स्कूल में दे रहे हैं ड्यूटी
Next articleकांग्रेस का बड़ा फेरबदल: अविनाश पांडे हटे, राजेंद्र पाल गौतम बने यूपी प्रभारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।