दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर एक्सटेंशन में एक जघन्य वारदात सामने आई है। एक 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया।
घटना क्या है?
सोमवार देर रात महरौली के सीडीआर चौक इलाके में बच्ची अपने परिजनों के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी बबलू (25 वर्ष), जो ओला-उबर कैब चलाता है, ने बच्ची को अगवा कर लिया। उसने बच्ची को गुरुग्राम ले जाकर दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव महरौली के जंगलों में फेंक दिया।
मंगलवार सुबह परिवार की सूचना पर महरौली पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। मात्र 4 घंटे में तकनीकी और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और शव भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, बलात्कार और हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
The post दिल्ली: 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या; जंगल में मिला शव, कैब ड्राइवर गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








