Home आवाज़ न्यूज़ रुचि वीरा का ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार, बोलीं- ‘सपा में...

रुचि वीरा का ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार, बोलीं- ‘सपा में आने के इच्छुक हैं राजभर’

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सोशल मीडिया पोस्ट पर करारा जवाब दिया है।

रुचि वीरा ने कहा कि ओपी राजभर के बयानों को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद समाजवादी पार्टी में आने के इच्छुक हैं।

मुरादाबाद में आयोजित PDA सम्मेलन को लेकर रुचि वीरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई और न ही होर्डिंग-बैनर पर उनकी तस्वीर लगाई गई। उन्होंने बिना नाम लिए एक जिले के नेता पर गुटबाजी और संगठन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

सांसद रुचि वीरा ने कहा कि वह जल्द ही अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी आस्था अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी में है।

The post रुचि वीरा का ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार, बोलीं- ‘सपा में आने के इच्छुक हैं राजभर’ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleन्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी से दहशत
Next articleइनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से 60 दिन की राहत, एफआईआर रद्द करने से इनकार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।