Home आवाज़ न्यूज़ राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP का तीखा हमला: संजय सिंह बोले –...

राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP का तीखा हमला: संजय सिंह बोले – चंपत राय सबसे बड़े नटवरलाल, ट्रस्ट भंग हो

0
🔊 खबर सुनें

अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की राशि में कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में अब सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमकर निशाना साधा।

संजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी का मामला बेहद शर्मनाक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) को “जनता को बेवकूफ बनाने की पुड़िया” करार दिया।

आप नेता ने मांग की कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चंपत राय को इस मामले का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बताया। संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की भी मांग की है।

The post राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP का तीखा हमला: संजय सिंह बोले – चंपत राय सबसे बड़े नटवरलाल, ट्रस्ट भंग हो appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : नीम का पेड़ हटाने के विवाद में वृद्ध की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Next articleदिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर लगे अस्थायी बैन को बरकरार रखा, NEET पेपर लीक रोकने का फैसला सही
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।