Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ...

Jaunpur News वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ वृद्धावस्था का दिया संदेश

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर (सुक्खीपुर) में योग जनजागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक जय सिंह ने वृद्धजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक वृद्धावस्था की मजबूत नींव है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की कला भी है।

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. ध्रुवराज ने गीतों और सरल उदाहरणों के माध्यम से योग के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों के लिए हाथ-पैरों के सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम विशेष रूप से लाभकारी हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

योग सत्र में शामिल वृद्धजनों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव एवं वृद्धाश्रम के संयोजक रवि चौबे ने किया। इस अवसर पर डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. सोमारू राम, विकास सिंह, सत्यम त्रिपाठी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleG7 समिट में PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वाला वायरल पल, इटली PM का मजाकिया अंदाज
Next articleJaunpur News लखौवा बाजार में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।