Home आवाज़ न्यूज़ जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट, 172 किसान पहुंचे लखनऊ

जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट, 172 किसान पहुंचे लखनऊ

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज एक बड़ा मील का पत्थर दर्ज हो गया। नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज सुबह 9 बजे वाणिज्यिक उड़ानों की औपचारिक शुरुआत हुई।

जेवर से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट में कोई वीआईपी नहीं, बल्कि 172 किसान सवार थे, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इन किसानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात
सभी 172 किसान अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग (5 KD) पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री द्वारा इन भूमिदाता किसानों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जेवर एयरपोर्ट को धरातल पर उतारने में किसानों के सहयोग को सराहने के लिए आयोजित किया गया है।

The post जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट, 172 किसान पहुंचे लखनऊ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहापुड़ में गूगल मैप का भरोसा महंगा पड़ा: कार नाले में गिरी, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Next articleNEET री-एग्जाम: एडमिट कार्ड डाउनलोड में आई गड़बड़ी, NTA ने कहा – घबराएं नहीं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।