Home आवाज़ न्यूज़ CM धामी ने किया 176.59 करोड़ पेंशन का सीधा ट्रांसफर, ड्रग-फ्री और...

CM धामी ने किया 176.59 करोड़ पेंशन का सीधा ट्रांसफर, ड्रग-फ्री और वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को IRDT ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिविन्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मई 2026 की पेंशन किस्त सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी।

176.592 करोड़ रुपये 9,74,338 लाभार्थियों के खातों में एक क्लिक पर जमा किए गए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नशा मुक्त जीवन और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई।

CM धामी ने कहा
सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव, देरी और बाधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार सामाजिक न्याय को मजबूत कर रही है।

धामी ने राज्य की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है, प्रति व्यक्ति आय में 41% की वृद्धि हुई है और बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से बेहतर दर से घटी है।

The post CM धामी ने किया 176.59 करोड़ पेंशन का सीधा ट्रांसफर, ड्रग-फ्री और वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआवाज न्यूज़ में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है
Next articleपुतिन का बड़ा ऑफर: भारत के साथ संयुक्त रूप से Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट बनाने को तैयार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।