Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News विश्व पर्यावरण दिवस: मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण का...

Jaunpur News विश्व पर्यावरण दिवस: मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ : संजय कुमार मौर्य | खुटहन, जौनपुर

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन, तिघरा (खुटहन) द्वारा एस.एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण की वर्तमान स्थिति, बढ़ते प्रदूषण और भविष्य में सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने कहा कि “पेड़ हैं तो जीवन है।” उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

फैकल्टी दीपांजलि यादव ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से अपने गांव और मोहल्लों में पौधरोपण अभियान शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा स्वयं लगाने और एक अन्य व्यक्ति को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

फैकल्टी राम नारायण पाल ने स्वयं एक पौधा लगाने और अपने पड़ोसी को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वहीं वंदना पाल, फातिमा एवं राजनाथ यादव सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संस्था के निदेशक सैयद मोहसिन रजा ने कहा कि बढ़ते वायु, ध्वनि और औद्योगिक प्रदूषण के बीच पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्वयं कम से कम 25 पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुस्कान, निशा, रहनुमा, स्वाति, जूही, अनीशा, सीमा, विशाल, रीतीष, मोहम्मद, सुभाष, प्रियंका पाल, गरिमा सिंह, श्वेता, अंजलि, ममता यादव, अमृता, शिवांगी, विकास यादव, मोहम्मद अशरफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहैदराबाद: अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
Next articleअगर पांच मुस्लिम नेताओं को कैबिनेट पद नहीं दिए गए तो…’: कर्नाटक में कांग्रेस के सामने नई चुनौती
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।