Home आवाज़ न्यूज़ हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, डंपर ने मारी टक्कर: 1...

हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, डंपर ने मारी टक्कर: 1 महिला की मौत, 26 घायल

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शांतिकुंज के पास गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी भयानक थी कि बस हाईवे पर पलट गई।

इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। बस में ज्यादातर महिला यात्री सवार थीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी और एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

The post हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, डंपर ने मारी टक्कर: 1 महिला की मौत, 26 घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछात्र की हत्या के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने खोरा कॉलोनी में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ शुरू किया
Next articleदिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।