Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मेडिकल कॉलेज में अधूरे कार्यों पर डीएम सख्त, हर माह...

Jaunpur News मेडिकल कॉलेज में अधूरे कार्यों पर डीएम सख्त, हर माह करेंगे निरीक्षण

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर लिफ्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी का जायजा लेते हुए छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

शैक्षणिक भवन में एनाटॉमी विभाग, म्यूजियम और डिसेक्शन हॉल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सेंट्रल एसी प्रणाली में मौजूद तकनीकी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था, केबल प्रबंधन, सुरक्षा रेलिंग और अन्य अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर, विभिन्न विभागों की ओपीडी और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस पर डीएम ने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई, साइनेज, वातानुकूलन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुरुष छात्रावास में भोजन व्यवस्था, मेस की साफ-सफाई और परिसर की स्वच्छता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। वहीं निर्माणाधीन सीसीयू भवन की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और वह स्वयं प्रत्येक माह निरीक्षण कर प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए.ए. जाफरी, वित्त नियंत्रक अतुल चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • आवाज़ न्यूज़
    सच, समान, निष्पक्ष
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सहायक आचार्य परीक्षा-2025 जौनपुर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न, 3,537 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Next articleराहुल गांधी का CBSE पर बड़ा आरोप- क्लास 12 के उत्तरपुस्तिकाएं मोबाइल फोन से स्कैन की गईं, टेंडर में गड़बड़ी का दावा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।