Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला...

Jaunpur News एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा जेसिस चौराहे पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चिरैया मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी और फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान पुत्र शमीम अहमद निवासी सबरहद इमरानगंज, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंतकबीरनगर में नेपाली लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा, वीडियो वायरल
Next articleUS-Iran डील अटकी, ट्रंप व्हाइट हाउस मीटिंग से बिना फैसला किए निकले
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।