Home आवाज़ न्यूज़ Shahganj News शाहगंज तहसील में बदहाल हरियाली और पेयजल व्यवस्था, अधिवक्ताओं व...

Shahganj News शाहगंज तहसील में बदहाल हरियाली और पेयजल व्यवस्था, अधिवक्ताओं व आमजन में नाराजगी | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

 शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज तहसील परिसर में हरियाली और पेयजल व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। प्रशासनिक कार्यालयों और न्यायालय परिसर के सामने लगाए गए कई पौधे सूख चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर गमले टूटे पड़े हैं। नियमित देखभाल के अभाव में परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है।

तहसील परिसर में आमजन, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए लगाए गए पेयजल टैंक और आरओ प्लांट की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। कई जगहों पर गंदगी और दुर्गंध की शिकायत के चलते लोग पानी लेने से बच रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय अधिवक्ताओं और नागरिकों का कहना है कि समय-समय पर निरीक्षण और फोटो सेशन तो होते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार नहीं दिख रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सूख रहे पौधों की देखभाल कराई जाए, टूटे गमलों को बदला जाए तथा पेयजल और आरओ व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमार्को रुबियो का कहना है कि ईरान के साथ समझौता कुछ ही दिनों में संभव है
Next articleअब 27 नहीं, 28 मई को अवकाश! उत्तराखंड शासन ने जारी किया संशोधित आदेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।