Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर घायल, जिला...

Jaunpur News सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

 शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी श्रीराम राजभर (55) और बलिराम (40) बाइक से शाहगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिरैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान | आवाज़ न्यूज़
Next articleJaunpur New शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।