Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur New शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में...

Jaunpur New शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरावल गांव निवासी अंशु यादव (लगभग 25 वर्ष) शाहगंज में किराए के मकान में रहती थी। सोमवार शाम काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर | आवाज़ न्यूज़
Next articleबायजू रवींद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने दी 6 महीने जेल की सजा, कोर्ट की अवमानना का मामला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।