Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईवे हादसे में दो...

Jaunpur News शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईवे हादसे में दो युवकों की मौत

0
1001412574
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मझगवा गांव निवासी आर्यन गौतम (19) और सुनील गौतम (21) अपने रिश्तेदार सचिन कुमार निवासी प्रयागराज के साथ एक ही बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जयपालपुर ढाबा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि आर्यन और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में घर से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर डिपो की बसों में यात्रियों को मिलेगा फर्स्ट एड और ORS, हीट वेव से राहत | आवाज़ न्यूज़
Next articleUP में स्थायी DGP की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में आज अहम बैठक, तीन IPS अधिकारियों के नाम रेस में
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।