उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर कड़ी नाराजगी जताई है।
आयोग ने स्पष्ट किया कि 21 मई 2026 को प्रदेश के 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। फिर भी कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आयोग भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
आयोग ने चेतावनी दी कि परीक्षा को लेकर झूठी अफवाह फैलाने या अभ्यर्थियों को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके विरुद्ध FIR दर्ज की जाएगी।
The post लेखपाल मुख्य परीक्षा पर सोशल मीडिया अफवाहों पर UPSSSC का सख्त रुख, बोला- झूठ फैलाने वालों पर होगी FIR appeared first on Live Today | लाइव टुडे.



