Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में बिजली संकट की खबरों पर ऊर्जा मंत्री का तीखा पलटवार,...

यूपी में बिजली संकट की खबरों पर ऊर्जा मंत्री का तीखा पलटवार, बोले- जानबूझकर बदनाम करने की साजिश

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली व्यवस्था को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया पर चल रहे नकारात्मक प्रचार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने इसे “दुर्भावनापूर्ण” और “प्रदेश को बदनाम करने की साजिश” बताया।

मंत्री ने आंकड़े देते हुए कहा कि बीती रात प्रदेश में बिजली की पीक डिमांड 30,395 मेगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिसके बावजूद विभाग ने पूरी क्षमता से आपूर्ति संभाली। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में हर गांव, हर मोहल्ला और हर गली रोशनी से जगमगा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 24 घंटे तक रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है।

अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पहले जब बिजली सिर्फ कुछ गांवों तक सीमित थी, तब इन लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती थी। अब जब पूरे प्रदेश में बिजली पहुंच रही है, तो ये लोग अनावश्यक शोर मचा रहे हैं।

The post यूपी में बिजली संकट की खबरों पर ऊर्जा मंत्री का तीखा पलटवार, बोले- जानबूझकर बदनाम करने की साजिश appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleक्वेटा में यात्री ट्रेन में जोरदार ब्लास्ट, कई डिब्बे पटरी से उतरे, आग लगी
Next articleट्विशा शर्मा मामला: एम्स दिल्ली की टीम ने अदालत के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम शुरू किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।