Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, बक्शा...

Jaunpur News जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, बक्शा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

0
file_000000005120720b8de965e29c8218cd
🔊 खबर सुनें
aawaz news

 बक्शा, जौनपुर। जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जमीन विवाद से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में भारी भीड़ जुट गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी लगभग 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव पुत्र राजाराम यादव ने जमीन के सीमांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवक का आरोप है कि गाटा संख्या 250 की जमीन का गलत सीमांकन किया जा रहा है और दबाव बनाकर उसकी जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

टावर पर चढ़े युवक ने राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक करीब तीन घंटे तक तेज धूप में मोबाइल टावर पर बैठा रहा, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

खबर लिखे जाने तक युवक मोबाइल टावर पर ही मौजूद था और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleIPO की तैयारी में OpenAI, ChatGPT बनाने वाली कंपनी सितंबर में हो सकती है लिस्टेड
Next articleमेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।