दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 19-20 मई की दरमियानी रात को एक दिल दहला देने वाली गोलीबारी की घटना सामने आई है। श्याम लाल कॉलेज के पास हुई फायरिंग में 22 वर्षीय युवक अमनउल्लाह कुरैशी की मौत हो गई।
मृतक मोहम्मद तस्लीम का बेटा था और गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर का निवासी था। गोली लगने के बाद परिवार वाले उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा। सबूत इकट्ठा किए गए हैं। वेलकम पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और छापेमारी शुरू कर दी है। जांच के हर पहलू पर काम चल रहा है।
The post दिल्ली में गोलीबारी: श्याम लाल कॉलेज के पास 22 वर्षीय युवक की हत्या appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








