Home आवाज़ न्यूज़ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई का खतरा, इन चीजों...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई का खतरा, इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम

0
🔊 खबर सुनें

साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल अब 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जी, फल, दूध और किराने का सामान महंगा हो सकता है। ऑनलाइन डिलीवरी, कैब किराया और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कच्चा तेल महंगा रहता है तो आम आदमी की जेब पर और बोझ बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नागरिकों से ईंधन बचाने की अपील की थी। अब देखना यह है कि आगे कीमतें कितनी और बढ़ती हैं।

The post पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई का खतरा, इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसपा विधायक अमिताभ बाजपेई हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Next articleआगरा: 1.5 करोड़ का सोना लेकर कर सर्राफा व्यापारी हुआ फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।