Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर...

Jaunpur News जौनपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर 5 लोगों को पीटा

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, छतरीपुर गांव निवासी राज बहादुर यादव (55 वर्ष), राघवेंद्र (24 वर्ष), जोगिंदर (26 वर्ष), फूलधारी देवी (50 वर्ष) और बबीता (22 वर्ष) को पट्टीदारों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि राजबहादुर यादव अपनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे और उसी दौरान पानी की पाइप लाइन डलवा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पट्टीदार अचानक पहुंचे और हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान सभी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राघवेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

– आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली का खंभा गिरने से बी-फार्मा छात्र की मौत
Next articleJaunpur News जौनपुर में डायल-112 सेवा को मिली मजबूती, SSP ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।