Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर ब्रेकिंग: दूल्हा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4...

Jaunpur News जौनपुर ब्रेकिंग: दूल्हा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी हिरासत में

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दूल्हा गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, मनेछा गांव के पास 1 मई को दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और कई टीमें लगाई गई थीं।

इसी क्रम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुछ आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 हिरासत में लिए गए आरोपी:

कुशल मिश्रा (19 वर्ष)

अमितेश (23 वर्ष)

अजय यादव (18 वर्ष)

विकास (26 वर्ष)

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleChunav results live पश्चिम बंगाल,असम , तमिलनाडु, पांडुचेरी ,केरल के चुनाव परिणाम लाइव आवाज न्यूज़ पर
Next articleपश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC+ पीछे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।