Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से फिर बारिश के...

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से फिर बारिश के आसार; पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण गर्मी से काफी राहत मिली। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। बाराबंकी और गाजियाबाद में कई जगह ओले भी गिरे। हालांकि उरई में 43.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म दिन रहा।

आगे का पूर्वानुमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा कम हो जाएगा। पूर्वी और तराई क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 4 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर हल्की बारिश के आसार हैं।

The post यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से फिर बारिश के आसार; पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: बोली- ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला, 4 महीने में 1518 रुपये महंगा
Next articleबेडरूम में छिपा ‘खौफनाक’ राज: हिडन कैमरे में कैद हुई पति की सच्चाई, 1 करोड़ की शादी टूटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।