Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ेगा तापमान;...

यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ेगा तापमान; 22 जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी होगी तथा लू का दायरा बढ़ने वाला है। अगले दो दिनों में किसी प्रकार की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में 43.7 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

आज इन जिलों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए 22 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी शामिल हैं।

लखनऊ में भी लू की चेतावनी
राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को यहां भी लू चलेगी। 26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाएंगे और पश्चिमी यूपी तथा तराई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

लोगों से अपील है कि दोपहर में धूप से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

The post यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ेगा तापमान; 22 जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी आग, 11 लोगों की मौत
Next articleGhazipur news कटरिया कांड: सपा नेता सत्येंद्र ‘सत्या’ की अस्पताल से गिरफ्तारी, जनता में आक्रोश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।