Home आवाज़ न्यूज़ अमेठी में मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद: नशे में धुत भाई ने...

अमेठी में मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद: नशे में धुत भाई ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या

0
🔊 खबर सुनें

अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में शुक्रवार रात मोबाइल चार्जिंग को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। नशे में धुत बड़े भाई मनीराम ने छोटे भाई शनि (30) पर लोहे की पाइप से हमला कर उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मनीराम शव को घर पर रखकर अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना रात करीब 10 बजे बड़मानुष टोला में हुई। विवाद के बाद मनीराम ने शनि को लोहे की पाइप से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनि करीब तीन घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही शनि ने दम तोड़ दिया।

शनिवार देर रात करीब 2 बजे मनीराम एंबुलेंस से शव को गांव लाया और घर में रखकर पत्नी के साथ फरार हो गया। सुबह ग्रामीणों की भीड़ घर पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी थी मायके में
जानकारी के अनुसार, वारदात के दिन शनि की पत्नी संगीता अपने चार बच्चों के साथ मायके गई थी। उनके चार बच्चे हैं—सजनी (8), अमित (7), विकास (4) और छोटू (2)। संगीता गर्भवती भी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बड़े भाई की पिटाई से छोटे भाई की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post अमेठी में मोबाइल चार्जिंग को लेकर विवाद: नशे में धुत भाई ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारतीय सीमा क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल, लोगों ने भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की..
Next articleखड़गे, राहुल गांधी ने विशेष संसद सत्र बुलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।