Home आवाज़ न्यूज़ अलीगढ़ में चौंकाने वाला मामला: दो बच्चों की मां ने पति-परिवार को...

अलीगढ़ में चौंकाने वाला मामला: दो बच्चों की मां ने पति-परिवार को नींद की गोली देकर रिश्तेदार संग लिया जेवर-नकदी, फरार

0
🔊 खबर सुनें

अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने पति, सास और बच्चों को नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और एक रिश्तेदार के साथ घर से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। यह घटना दुबे पड़ाव इलाके में हुई, जहां पीड़ित पति कपिल शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कपिल ने बताया कि उनकी शादी 2013 में मेरठ की एक युवती से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। कुछ दिनों से उनकी पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी और विरोध करने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देती थी। 30 अप्रैल की रात को हरियाणा से आए एक रिश्तेदार युवक उनके घर रुका। उसी रात पत्नी ने परिवार को नींद की गोली खिलाई और सुबह होने से पहले जेवरात व नकदी लेकर उस रिश्तेदार के साथ फरार हो गई।

कपिल के अनुसार, वह किसी कार में सवार होकर गई। सीओ द्वितीय ने बताया कि महिला और उसके साथ गए व्यक्ति की तलाश में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

The post अलीगढ़ में चौंकाने वाला मामला: दो बच्चों की मां ने पति-परिवार को नींद की गोली देकर रिश्तेदार संग लिया जेवर-नकदी, फरार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकांग्रेस की मांग: बिना देरी के शुरू हो जातिगत जनगणना, कार्यसमिति ने पारित किया प्रस्ताव
Next articleजयपुर : मील का पत्थर साबित होंगी दोनों नई ट्रेनें :केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।