Home आवाज़ न्यूज़ मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की कार नीलगाय से टकराई, खुले आठ एयरबैग

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की कार नीलगाय से टकराई, खुले आठ एयरबैग

0
🔊 खबर सुनें

किसान नेता राकेश टिकैत सिसौली से मुजफ्फरनगर जा रहे थे, तभी उनकी कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी आठ एयरबैग खुल गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत की कार नीलगाय से टकरा गई, जिसके बाद कार के आठ एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसान नेता इस हादसे में बाल-बाल बच गए, क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी। इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के सभी आठ एयरबैग मौके पर ही खुल गए। इस वजह से राकेश टिकैत की जान भी बच गई।

हादसे के बाद राकेश टिकैत अपने घर पहुंचे। घटना के बारे में बात करते हुए राकेश टिकैत ने वाहन चालकों से कार में यात्रा करते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। ​​यह हादसा उस समय हुआ जब टिकैत सिसौली से मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर आ रहे थे।

The post मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की कार नीलगाय से टकराई, खुले आठ एयरबैग appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनशे में नहीं था, कार 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी: वडोदरा में 5 लोगों को कुचलने वाला लॉ स्टूडेंट
Next articleट्रंप की यात्रा प्रतिबंध सूची में पाकिस्तान, भूटान समेत 41 देश शामिल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।