Home आवाज़ न्यूज़ झारखंड में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साओ मारा गया..

झारखंड में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साओ मारा गया..

0
🔊 खबर सुनें

झारखंड पुलिस की जानकारी के अनुसार, खूंखार गैंगस्टर अमन साओ मंगलवार को झारखंड के पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया

झारखंड पुलिस की जानकारी के अनुसार, खूंखार गैंगस्टर अमन साओ मंगलवार को झारखंड के पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। घटना उस समय हुई जब साओ को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर से आतंकवाद निरोधी दस्ता ( एटीएस ) रिमांड पर रांची ला रहा था । पलामू में रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस वाहनों पर उसके गिरोह ने हमला किया। हमले के दौरान साओ ने भागने की कोशिश की और एक एटीएस जवान से हथियार छीनने का भी प्रयास किया । इस प्रक्रिया में एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। झारखंड पुलिस की जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अमन साओ को गोली मार दी और उसे मार गिराया।

अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर को पड़ोसी छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। मेदिनीनगर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक साओ के गिरोह के सदस्यों ने उस वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें उसे लाया जा रहा था। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास अमन पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद गोलीबारी हुई, जिसमें साओ मारा गया। गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

The post झारखंड में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साओ मारा गया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिहार पुलिस ने ऑपरेशन नटराज’ के तहत 42 लड़कियों और 3 लड़कों को मानव तस्करो से बचाया..
Next articleजम्मू-कश्मीर: माहौर में बस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।