Home आवाज़ न्यूज़ लड़कों से गलती हो जाती है’, ब्रजेश पाठक ने बोला, सपाई भड़के;...

लड़कों से गलती हो जाती है’, ब्रजेश पाठक ने बोला, सपाई भड़के; विधानसभा में भारी हंगामा..

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसको लेकर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बड़ा हंगामा कर दिया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसको लेकर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बड़ा हंगामा कर दिया है। ब्रजेश पाठक अस्पतालों की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों के सवालों पर जवाब दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मुलायम सिंह का एक बयान दोहराया जिसमे उन्होंने कहा था लड़कों से गलती हो जाती है। हालांकि बृजेश पाठक के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक भड़क गए और विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है।

वही इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में ज़ोरदार नारेबाजी की है और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से माफी की मांग की है। सपा सदस्यों ने नारे लगाए जिसमे कहा गया की ‘नेताजी का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वही दूसरी ओर सदन में स्वास्थ्य मंत्री को भी बर्खास्त करने के नारे भी लगाए गए हैं। सपा विधायक समरपाल सिंह विधानसभा में बोल रहे थे कि हम पढ़ाई-लिखाई और दवाई फ्री चाहते हैं। ये मुलायम सिंह का भी नारा था। समरपाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स का परामर्श शुल्क, जांच के रेट एक समान करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए मिनिमम रेट वाला पर्चा होना चाहिए।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया और समाजवादी पार्टी के विधायकों से उनके निजी अस्पतालों में इस पहल को शुरू करने की बात कही। इस पर सपा विधायक जहां चुप्पी साधे रहे तो ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह वाली बात पर भी जवाब दे दिया। ब्रजेश पाठक ने जवाब देते हुए टिप्पणी की थी- ‘आप (समाजवादी पार्टी लीडर) नेताजी की सभी बात मानते हैं। अगर आप तो क्या वो बात भी मानेंगे की लड़कों से गलती हो जाती है।’ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ऐसी भाषा बोलते हैं कि व्यवधान पैदा हो जाए। वो कौन बड़ी बात थी यहां कहने के लिए। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह सम्मानित रहे हैं, वो मुख्यमंत्री रहे हैं।

The post लड़कों से गलती हो जाती है’, ब्रजेश पाठक ने बोला, सपाई भड़के; विधानसभा में भारी हंगामा.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू होते ही रेखा गुप्ता ने विधायक के रूप में शपथ ली..
Next articleतेलंगाना हादसा अपडेट: NDRF ने कहा सुरंग से पानी निकालने का काम जारी है..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।