Home आवाज़ न्यूज़ महाकुंभ में एक और आग- प्रयागराज में ट्रैफिक जाम के बीच बाइक...

महाकुंभ में एक और आग- प्रयागराज में ट्रैफिक जाम के बीच बाइक में लगी आग..

0
🔊 खबर सुनें

महाकुंभ स्थल और उसके आसपास आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को आग लगने की एक और घटना सामने आई

महाकुंभ स्थल और उसके आसपास आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को आग लगने की एक और घटना सामने आई जब अलोपी बाग एंट्री पॉइंट पर एक चलती बाइक में आग लग गई। बीच चौराहे पर आग लगने से बाइक जलकर खाक हो गई। प्रशासन और पुलिस द्वारा चौराहे के चारों ओर बैरिकेडिंग लगा दिए जाने से वाहनों और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को तुरंत रोक दिया गया। लोगों को आग से दूर कर दिया गया। आग लगने के बाद विस्फोट की आशंका को देखते हुए पूरे चौराहे को खाली करा लिया गया।

पांच मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी। अधिकारियों को संदेह है कि आग अधिक गर्मी के कारण लगी होगी क्योंकि बाइक सवार काफी देर तक ट्रैफिक जाम में फंसा रहा। बता दे की इससे पहले महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित एक आश्रम में आग लग गई थी.

The post महाकुंभ में एक और आग- प्रयागराज में ट्रैफिक जाम के बीच बाइक में लगी आग.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleKIIT आत्महत्या मामला: छात्रा का शव अंतिम संस्कार के लिए नेपाल भेजा गया..
Next articleमुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गंगा में बैक्टीरिया रिपोर्ट को खारिज किया: बोले संगम का पानी पीने योग्य भी..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।