Home आवाज़ न्यूज़ इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को दूसरा समन...

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को दूसरा समन भेजा

0
🔊 खबर सुनें

खार पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें शो में जज रहे रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा शामिल हैं। अब समय को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में कॉमेडियन समय रैना को दूसरा समन भेजा है। स्टैंड-अप कॉमेडियन को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया कि समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस आएंगे। हालांकि, मुंबई पुलिस ने रैना की टीम से साफ कह दिया था कि पुलिस जांच इतने दिनों तक इंतजार नहीं कर सकती। इसलिए, कॉमेडियन को जांच शुरू होने के 14 दिनों के भीतर पुलिस के सामने पेश होना होगा।

खार पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें शो में जज रहे रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा के अलावा जिस स्टूडियो में शो हुआ था उसके मालिक बलराज घई के अलावा शो से जुड़े तीन तकनीकी लोग भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का कोई फैसला नहीं लिया है। पुलिस ने कहा कि वह शो से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करेगी और उसके बाद केस दर्ज करने पर फैसला लेगी।

The post इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को दूसरा समन भेजा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल से की मुलाकात, कहा ये
Next articleJaunpur News सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर, जौनपुर में “नारी की सामाजिक स्थिति” पर विचार संगोष्ठी का आयोजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।