Home आवाज़ न्यूज़ महोबा: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत,...

महोबा: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कहा ये

0
🔊 खबर सुनें

बुंदेलखंड के महोबा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार जीजा साले को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर अचेत हो गए।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है, और परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत झाँसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहाँ जगपुरा गाँव निवासी सुरेश अहिरवार अपने जीजा नवल किशोर निवासी धौर्रा थाना अजनर के साथ कुलपहाड़ में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी महुआ मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

The post महोबा: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कहा ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअरविंद केजरीवाल कड़े मुकाबले में बीजेपी के प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं..
Next articleअरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट हारे, BJP के प्रवेश वर्मा ने 3186 वोटों से दी मात..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।