Home आवाज़ न्यूज़ मोकामा गैंगवार में गैंगस्टर सोनू के आत्मसमर्पण के बाद अब बाहुबली अनंत...

मोकामा गैंगवार में गैंगस्टर सोनू के आत्मसमर्पण के बाद अब बाहुबली अनंत सिंह ने भी किया सरेंडर..

0
🔊 खबर सुनें

मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी गैंगस्टर सोनू के बाद सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे

मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी गैंगस्टर सोनू के बाद सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे. अनंत सिंह को यहां से सीधे बेऊर की जेल भेजा जा सकता है. वहीं, आज फायरिंग मामले में ही सोनू गैंगस्टर ने भी सरेंडर कर दिया था. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है. सरेंडर करने के लिए अनंत सिंह अपने कई समर्थकों के साथ सीधे बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे.

बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे. विवाद तब शुरू हुआ जब सोनू मोनू ने क्लर्क मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया। मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी, जिन्होंने पहले समर्थकों को घर का ताला खोलने के लिए भेजा और फिर खुद पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई और अनंत सिंह का एक समर्थक घायल हो गया। घटना के बाद से मोकामा में माहौल तनावपूर्ण है। गुरुवार को सोनू सिंह ने सुबह-सुबह पंचमाला थाने में सरेंडर कर दिया। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनंत सिंह भी सरेंडर करेंगे या पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

The post मोकामा गैंगवार में गैंगस्टर सोनू के आत्मसमर्पण के बाद अब बाहुबली अनंत सिंह ने भी किया सरेंडर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहाथरस: नाबालिग बहनों की हत्या, एक दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी और उसके साथी को किया गिरफ्तार
Next articleशिक्षकों को वेतन न मिलने पर दिल्ली और यूपी में FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद, अभ्यर्थियों ने जताई चिंता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।