Home आवाज़ न्यूज़ जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों की...

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों की मौत, छह गंभीर घायल..

0
🔊 खबर सुनें

जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया है, इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिसलन के कारण यह हादसा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया है, जिससे इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है की अत्यधिक फिसलन के कारण यह हादसा हुआ है। घायलों को नज़दीकी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

बता दे की जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि अत्यधिक फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे एक गहरी खाई में जाके गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य जवान घायल हो गए। इनमें से कई जवानो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया, ‘जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया. इस घटना में 2 जवानों की मौत हो गई और अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं.’ पिछले एक 20 दिनों के अंदर यह तीसरा मामला है, जब सेना का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है.

The post जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों की मौत, छह गंभीर घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, केजरीवाल के सामने ये बीजेपी प्रत्याशी..
Next articleपोरबंदर एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर क्रैश की घटना, 3 की मौत अन्य घायल..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।