Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दरवाजे पर बंधी तीन भैंस पिकअप पर लादकर उठा ले...

Jaunpur News दरवाजे पर बंधी तीन भैंस पिकअप पर लादकर उठा ले गए चोर

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 

जफराबाद।क्षेत्र के किरतापुर गांव में शनिवार की रात पशु एक घर के दरवाजे बंधी तीन भैसों को खोल कर पिकप से उठा ले गए। पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

उक्त गांव निवासी लालती देवी दूध बेचकर अपना जीविकोपार्जन करती है। रोज की भांति वह और उनका लड़का रतन चंद खाना खाकर घर मे सो गए। द्वार पर उनकी तीन भैंस बंधी हुई थी। देर रात किसी समय अज्ञात पशु चोरों ने तीनो भैंस को खूंटे से खोलकर पिकअप से लादकर चुरा ले गए। तड़के भोर में तीनो भैंस गायब देखकर लालती देवी के होश उड़ गए।उसने डायल 112 पर सूचना दिया।लालती देवी के मुताबिक तीनो भैंस की कीमत कम से कम डेढ़ लाख रुपये की  है। दूध बेचकर परिवार का खर्चा चलता है।रतन चंद ने थाने पर पहुचकर तहरीर दे दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News गहमा गहमी के बीच अंजुमन रहमानिया सीरत कमेटी का चुनाव सम्पन्न,सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर चुने गए अध्यक्ष
Next articleJaunpur News सूरजकुंड में स्नान ध्यान के साथ भादो छठ मेला हुआ शुरू,हजारो की संख्या में पहुंचे लोग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।