Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Jaunpur News खुटहन पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 

खुटहन ( जौनपुर)12अगस्त 

लोनियापट्टी गांव में लक्ष्मीशंकर यादव मार्ग के मोड़ पर पुलिस ने सोमवार की भोर अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को चलान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व हमराहियों के साथ खुटहन वाया शाहगंज राजमार्ग पर गश्त कर रहा था। उक्त मोड़ पर एक संदिग्ध ब्यक्ति खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देख वह विपरीत दिशा में भागने लगा। हमराहियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि उसकी जेब से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। उसने अपना नाम पता ऋषभ यादव निवासी मजडीहा, कोतवाली शाहगंज बताया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News:अपराधियों के लिए काल बने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल , 18 महीने के भीतर 75 एनकाउंटर का बनाया रिकॉर्ड
Next articleShahganj News तहसील प्रसाशन ने निकाला तिरंगा यात्रा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।