Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भाजपा की सरकारें विकास के नाम पर ग्रामीण जनता को...

Jaunpur News भाजपा की सरकारें विकास के नाम पर ग्रामीण जनता को दिया है धोखा – सुकन्या कुशवाहा पत्नी बाबूसिंह

0
🔊 खबर सुनें

 

मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में भ्रमण कर मतदाताओ के प्रति जताया आभार, जन समस्याओ से हुई रूबरू

Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। संसदीय क्षेत्र नव निर्वाचित सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा का प्रतिनिधित्व करते हुए उनकी पत्नी जौनपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओ में जनता के बीच पहुंचते हुए अब जन मानस की समस्याओ से वाकिफ होना शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद श्री कुशवाहा सहित उनके परिवार के लोग क्षेत्र में अपनी उपस्थित लगातार दर्ज करा रहे है।

यहां बता दे कि लोक सभा सत्र 22 जुलाई से शुरू होने के कारण सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा दिल्ली चले गए तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में अपनी पत्नी श्रीमती सुकन्या कुशवाहा को जौनपुर की आवाम के बीच रहने की जिम्मेदारी प्रदान कर दी है जिसके क्रम में सुकन्या कुशवाहा जौनपुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभाओ में भ्रमण रत रहते हुए जन समस्याओ के सुनते हुए उसके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क कर रही है।

सुकन्या कुशवाहा से बातचीत करने पर उन्होने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाको की आवाम को विकास की किरण नहीं मिल रही है। केन्द्र और प्रदेश की सरकारे केवल मन्दिर मस्जिद के झगड़े में जनता को उलझा कर सत्ता की कुर्सी पर आसीन है।उन्होंने कहा आजद भारत में ग्रामीण क्षेत्र के लिए आज भी पानी बिजली सड़क की समस्याओ से जूझ रहे है शैक्षिक स्तर एक दम निचले पायदान पर है। श्रीमती कुशवाहा आज जौनपुर संसदीय क्षेत्र के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र स्थित भरसावा गांव में ग्रामीण जनता से मिलने के बाद वहां की समस्याओ को देखने के पश्चात उक्त उदगार व्यक्त किया है।

उन्होने स्षस्ट रूप से कहा कि जनता ने जो जनादेश हम सबको दिया है हम उसके लिए सभी के आभारी है। अभी आभार अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही पूरी योजना के जन विकास का अभियान चलाया जियेगा। जनता की हर समस्या के लिए पूरा कुशवाहा परिवार पूरी ताकत के साथ लगेगा।इसकी रणनीति बनाई जा रही है।

मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में श्रीमती कुशवाहा के साथ समृद्धि कुशवाहा, रामदर्शनी सिंह , बंदना मेहता, कुसुम लता, सुनीता एवं भूपेन्द्र मौर्य, रवी मौर्य आदि बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Newsटीकाकरण सत्र का जौनपुर सीएमओ ने निरीक्षण किया
Next articleShahganj News पूरे अकीदत के साथ निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।