Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News डीएम जौनपुर के लापरवाह बीडीओ पर खराब कार्य प्रगति पर...

Jaunpur News डीएम जौनपुर के लापरवाह बीडीओ पर खराब कार्य प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्टि

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर- जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में 11 जुलाई को जनपद में विकास खण्डों के माध्यम से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई।

खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव तथा खंड विकास अधिकारी जलालपुर जगदीश कुमार द्वारा ग्राम्य विकास के संचालित योजनाओं में रुचि न लेने एवं लापरवाही पूर्वक शासकीय कार्य संपादित करने के कारण विकास खंड की प्रगति अत्यधिक खराब पाई गई।

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि,देने हेतु निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शिक्षको ने डिजिटल उपस्थिति के विरोध सहित विभिन्न मांगो को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Next articleJaunpur News असंख्य ग्रामीणों की समस्या पर तहसीलदार की कार्यवाही ने पेश किया मिसाल लोगों को मिला स्थाई निदान विधायक भी समस्या को लिया गहराई से तो तहसीलदार से वार्ता कर हल निकालने की कही बात। आदित्य टाइम्स संवाद जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में आज दिनांक 11,07,2024 को तहसील प्रशासन की हुई कार्रवाई ने जन समस्या निस्तारण का एक अनोखा मिसाल पेश किया जिससे क्षेत्र के लोग पूर्ण संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के राम स्नेही पटेल द्वारा आबादी की भूमि पर बने रास्ते को द्वेष में आकार बांस बल्ली आदि लगाकर सकरा कर के आवागमन का रास्ता कष्टदायक बना दिया गया था। जिसके चलते ग्रमीण लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था साथ ही इस बरसात में लोगों में फजीहत जैसी स्थिति उत्पन्न होने वाली बनी हुई थी। उक्त समस्या को लेकर गांव के अरविंद पटेल के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्रा से किया। अधिक संख्या में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक द्वारा भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। विधायक ने तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार से वार्ता किए और बहुतायत ग्रामीण जनों के बारिश में होने वाली आवागमन की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। आज पुनः दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने तहसील में आकर तहसीलदार को समस्या बताए। जिसके पश्चात तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर राजस्व टीम और सुरक्षा कर्मियों को लेक कर मौके पर गए पहले दोनों पक्षों से वार्ता किए। तहसीलदार की वार्ता से दोनों पक्षों ने पूर्ण सहमती दिए तथा दोनों ने तत्काल रास्ते का अवरोध (बास, बेड़ा आदि) हटवा लिए। जहां तहसीलदार द्वारा विवेक और शालीनता से वार्ता कर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ग्रामीण जानों के लाभकारी रास्ते की जटिल समस्या को दूर कर दिया गया। वहीं जिले में इस तहर के जटिल विवाद हल होने परjaunpu news तहसीलदार और विधायक की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।