Home आवाज़ न्यूज़ बड़ी खबर: NDA और विपक्ष के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद पर बानी...

बड़ी खबर: NDA और विपक्ष के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद पर बानी सहमति: सूत्र

0
🔊 खबर सुनें

भाजपा नीत एनडीए के साथ सहमति बनने के बाद विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग के साथ आम सहमति बनने के बाद विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। विपक्षी इंडिया गुट द्वारा अपने विकल्पों पर विचार करने की बात कहने के बाद सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को ज़िम्मेदारी सौपी थी।

इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि यदि लोकसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए के उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है तो उपसभापति का पद विपक्ष को मिल सकता है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून है। अगर विपक्ष ने अपना उम्मीदवार उतारा होता तो बुधवार को चुनाव हो जाता। भारत के संसदीय इतिहास में सभी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

The post बड़ी खबर: NDA और विपक्ष के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद पर बानी सहमति: सूत्र appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह की छत से बारिश का पानी हो रहा लीक, मुख्य पुजारी ने कहा ये
Next articleदिल्ली: पानी की कमी के मुद्दे पर आतिशी ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की खत्म
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।