Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News महिला से झाड़ फूंक के बहाने छेड़खानी के आरोप में...

Jaunpur News महिला से झाड़ फूंक के बहाने छेड़खानी के आरोप में तांत्रिक समेत दो पर मुकदमा दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

   जनपद जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में एक महिला के साथ झांड़-फूंक के बहाने छेड़खानी करने के आरोप में तांत्रिक समेत दो लोगो के खिलाफ बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने कारोबार में निरंतर हो रही गिरावट से परेशान थी और समाधान की तलाश में थी।

उसे किसी ने सुझाव दिया कि तांत्रिक के पास जाकर झांड़-फूंक करवा ले, इससे उसके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। महिला को किसी के माध्यम से एक तान्त्रिक रमेश गौतम पुत्र हरीलाल गौतम निवासी शाहपुर थाना बदलापुर के बारे में जानकारी मिली कि वह तन्त्र मन्त्र के माध्यम से पूजा पाठ करके हमारे कारोबार मे बढ़ोत्तरी करवा सकता है। 


तान्त्रिक के पास गई तो वह अपने साथी आजाद के साथ मिलकर उसके साथ झांड़-फूंक के बहाने छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो वह उसे जानमाल की धमकी देने लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर तांत्रिक व उसके साथी के विरुद्ध संबधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगाजियाबाद: ट्रक ने मज़दूरों को मारी टक्कर, भीषण हादसे में चार की मौत, इतने घायल
Next articleजारी है गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने फिर जारी की हीटवेव की चेतावनी, इस दिन से मिल सकती है राहत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।