Home आवाज़ न्यूज़ पार्क में मिलने आए प्रेम युगल की परिजनों ने धरा, की जमकर...

पार्क में मिलने आए प्रेम युगल की परिजनों ने धरा, की जमकर पिटाई

0
🔊 खबर सुनें

बिजनौर में प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका को परिजन ने रंगेहाथो पकड़ लिया। परिजनों ने सरेराह प्रेमिका व उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की और उन्हें बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। प्रेमी युगल की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मामला बिजनौर के इंदिरा पार्क का बताया जा रहा है। मंगलवार को प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए पार्क में आई थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन तीन-चार बाइकों पर सवार होकर इंदिरा पार्क पहुंच गए और वहां पर मौजूद युवती व उसके प्रेमी को दबोच लिया। प्रेमी युगल को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़कर दोनों की जमकर धौल पूजा की और उन्हें जबरन बाइको पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

इस पूरी घटना की मौके पर मौजूद एक युवक ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। प्रेमी युगल की पिटाई की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

The post पार्क में मिलने आए प्रेम युगल की परिजनों ने धरा, की जमकर पिटाई appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाईं फटकार: पुछा ‘टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?’
Next articleकठुआ मुठभेड़: सशस्त्र बलों ने दूसरे आतंकवादी को मार गिराया, तीसरे की तलाश जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।