Home आवाज़ न्यूज़ Result 2024: राम मंदिर, धारा 370 जैसे वादे पूरे करने बाद भी...

Result 2024: राम मंदिर, धारा 370 जैसे वादे पूरे करने बाद भी क्यों पिछड़ गई भाजपा? जानिए 5 बड़े कारण

0
🔊 खबर सुनें

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद जो नतीजे सामने आए वो सभी को चौंकाने वाले हैं। चुनाव परिणाम से भाजपा को भारी नुकसान हुआ है। एग्जिट पोल में जहां बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे वहीं परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी अपने दम पर 272 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है। भाजपा को लोकसभा चुनाव दो हजार चौबीस में अपने दम पर 240 सीटे मिलीं। वहीं इस चुनाव में इंडिया गठबंधन ने कमाल कर दिया है।

इस चुनाव परिणाम के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर बीते दो लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन, राम मंदिर, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का वादा पूरा करने के बावजूद आम चुनाव में ऐसा परिणाम क्यों सामने आया। आइए जानते हैं कैसे बीजेपी की सीटें घटी और इंडिया गठबंधन ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया

1- क्षेत्रीय दलों के दम से घटीं भाजपा की सीटें
एनडीए गठबंधन में जहां भाजपा ही सबसे मजबूत पार्टी रही वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में सहयोगी दलों ने जमकर कमाल दिखाया। यह भी एक बड़ा कारण है कि चुनाव में एनडीए वो कमाल न कर सका जिसकी उम्मीद सभी को थी।
2- एक होकर चुनाव लड़ने का दिखा असर
इंडिया गठबंधन ने छोटी बड़ी पार्टियां सभी को साथ लाकर भाजपा के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाया औऱ चुनाव लड़ा। इस दौरान गठबंधन को टूटने से बचाने के लिए भी भर्सक प्रयास किया गया। इसका असर भी चुनाव में दिखा।
3- अलग-अलग लड़ाई के बाद भी साथ आने का विश्वास
इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बड़े चेहरे साथ में नजर आए। कुछ राज्यों में इनके बीच एकजुटता की कमी थी लेकिन दिल्ली में यह सभी साथ में थे। उदाहरण के तौर पर पंजाब में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग प्रत्याशी उतारे लेकिन बड़े नेताओं ने हमेशा खुद को गठबंधन का हिस्सा ही बताया।
4- तीन प्रमुख राज्यों में प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुआ। यूपी में 80 में से सिर्फ 33 सीटे भाजपा को मिली। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें ही हासिल हुईं। जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा को सिर्फ 12 सीटे ही मिली।
5- हिंदी पट्टी में सीटें घटने से हुआ नुकसान
हिंदी पट्टी में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा। हरियाणा में भाजपा को इस बार चुनाव में सिर्फ 5 सीटें ही मिली। वहीं राजस्थान में भाजपा को पिछली बार 24 की अपेक्षा सिर्फ 14 सीटें ही मिली। बिहार और झारखंड में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा।

The post Result 2024: राम मंदिर, धारा 370 जैसे वादे पूरे करने बाद भी क्यों पिछड़ गई भाजपा? जानिए 5 बड़े कारण appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleBJP जादुई आंकड़े से दूर, राजनीतिक युद्ध में सबकी निगाहें JDU, TDP पर
Next articleNDA, INDIA ने अगले कदम की बनाई योजना, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।