Home आवाज़ न्यूज़ Lok Sabha Election 2024 Phase 7: उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक...

Lok Sabha Election 2024 Phase 7: उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक 28.02 प्रतिशत वोटिंग, 13 सीटों पर जारी है मतदान

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश की सभी 13 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच चुनाव आयोग ने 11 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं. यूपी में 11 बजे तक 28.02 वोटिंग हुई है।

यूपी में 11 बजे तक 28.02 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे अधिक वोटिंग महाराजगंज में हुई है.

बलिया- 27.81 फीसदी
बांसगांव- 28.30
चंदौली- 29.08
देवरिया 28.10
गाजीपुर- 27.55
महाराजगंज- 29.66
मिर्जापुर- 29.54
घोसी- 27.67
गोरखपुर- 26.64
कुशीनगर- 28.06
रॉबर्ट्सगंज- 28.09
सलेमपुर- 27.94
वाराणसी- 26.13

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग जारी हैं. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इस चरण में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की सभी 13 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं जिसमें पीएम मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है जहां से वह लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, रवि किशन और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में जिन संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी हैं उनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, राजद संरक्षक लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण उम्मीदवार रोहिणी आचार्य, आप सांसद राघव चड्ढा और उनके सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता और भाजपा की मंडी से उम्मीदवार कंगना रनौत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख लोगों ने अपने वोट डाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से “बड़ी संख्या में” मतदान करने और “हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी” बनाने का आग्रह किया है।

The post Lok Sabha Election 2024 Phase 7: उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक 28.02 प्रतिशत वोटिंग, 13 सीटों पर जारी है मतदान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleLOKSABHA ELECTIONS PHASE 7: बंगाल में आखिरी चरण में हिंसा, EVM तालाब में फेंकी गई; सुबह 11 बजे तक 26.30% मतदान
Next articleLok Sabha Election 2024 Phase 7 वोटिंग: दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।