Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : युवा व्यापारी शुभम सिंह फतेहगंज इकाई के अध्यक्ष बनाये...

Jaunpur News : युवा व्यापारी शुभम सिंह फतेहगंज इकाई के अध्यक्ष बनाये गए

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर.जनपद में व्यापारियों को संगठित करने एवं संगठन के विस्तार के क्रम में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने फतेहगंज बाज़ार के युवा प्रतिष्ठित व्यवसायी शुभम सिंह प्रोपराइटर महिंद्रा फर्स्ट चॉइस को फतेहगंज इकाई का अध्यक्ष नामित किया है।

जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने शुभम सिंह को पंद्रह दिनों के अंदर इकाई का संपूर्ण गठन करने का निर्देश देते हुए संगठन की सूची ज़िला इकाई को सौंपने का निर्देश दिया है।

ज़िला इकाई आशा और उम्मीद करती है की शुभम सिंह के नेतृत्व में फतेहगंज बाज़ार का व्यापारी संगठित होकर संगठन को अधिक मज़बूत और गतिशील बनायेगा।

इस आशय की जानकारी ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News देश की सुरक्षा के लिए एनसीसी कैडेट्स हर वक्त तैयार : डॉ अब्दुल कादिर
Next articleBadlapur News : प्रधानाध्यापक को पिता शोक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।